रडार से बचने के मामले में राफेल एफ-16 से कहीं ज्यादा बेहतर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राफेल को इस मामले में 10 में से 9 रेटिंग मिली है, जबकि एफ-16 को 10 में ले 7.8 रेटिंग ही मिली है।
दोनों लड़ाकू विमान हैं, यानी हथियारों से लैस हैं।  अंतरराष्ट्रीय रेटिंग के अनुसार देखा जाए, तो राफेल यहां भी एफ-16 से आगे है। राफेल को 10 में से 8.6 रेटिंग दी गई है, जबकि एफ-16 को 10 में से 7.9 रेटिंग मिली है। 
राफेल करीब 60 हजार फीट प्रति मिनट की दर से ऊंचाई चढ़ सकता है। जबकि एफ-16 के ऊंचाई पर जाने का दर करीब 50 हजार फीट प्रति मिनट है। 
वहीं अगर गति की बात की जाए, तो राफेल करीब 2,223 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। जबकि एफ-16 की गति करीब 2,414 किमी प्रति घंटा है।
आकार और ताकत के मामले में राफेल, एफ-16 से बेहतर है। राफेल के डैनों की लंबाई 10.90 मीटर, जबकि एफ-16 की 9.96 मीटर है।
राफेल की लंबाई 15.30 मीटर और एफ-16 की 15.06 मीटर है।राफेल का कुल वजन 10 टन है, यह करीब 24.5 टन वजन के हथियार लेकर उड़ सकता है। वहीं, पाकिस्तान के एफ-16 का वजन 9.2 टन है। इसकी हथियार लेकर उड़ने की क्षमता महज 21.7 टन है।