पानीपत- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान के अंतर्गत ईश कुमार राणा को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर माडल टाउन मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र तनेजा ने ईश कुमार राणा के निवास स्थान पर पहुंचकर सक्रिय सदस्यता प्रक्रिया को पूरा किया। उन्होंने विधिवत रूप से सदस्यता फॉर्म भरा और राणा की सभी आवश्यक जानकारियां दर्ज कीं।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र दत्ता (पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रेस पैनलिस्ट), जिला महामंत्री महिला मोर्चा सोनिया गाबा, मंडल महामंत्री सुरेन्द्र गाबा, जिला मीडिया सह प्रभारी किसान मोर्चा पंडित पंकज शर्मा, युवा मोर्चा जिला सचिव नवीन वशिष्ठ, मंडल मीडिया सह प्रभारी अशोक कालड़ा, और आदेश भारद्वाज भी उपस्थित रहे।
ईश कुमार राणा ने सक्रिय सदस्य बनने के बाद कहा, "सक्रिय सदस्यता प्राप्त करने के लिए कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य बनाना आवश्यक है। भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, जो अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से बना है।"
उन्होंने आगे कहा, "भाजपा में कार्यकर्ता अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर उच्चतम पद प्राप्त कर सकते हैं। इसके विपरीत अन्य दलों में परिवारवाद हावी रहता है। भाजपा का उद्देश्य भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाना है, और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर सक्रिय सदस्य का योगदान अनिवार्य है। मैं प्रत्येक बूथ पर कम से कम तीन सक्रिय सदस्य बनाने के लिए कार्य करूंगा।"
यह सदस्यता अभियान भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और प्रत्येक नागरिक को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
0 Comments