कैथल
-  गांव चलो अभियान के तहत हरियाणा सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने विधानसभा के तीन गांव का दौरा कर कार्यकर्ताओं को ग्रामीण प्रवास के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने राजौंद मंडल, बालू मंडल व कलायत मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

सबसे पहले राजौंद मंडल की नगर पालिका कार्यालय में मंडल अध्यक्ष कपिल दिक्षित व सभी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद दूसरी बैठक बालू मंडल की गांव कमालपुर के ग्राम सचिवालय में आयोजित हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष मदन मटोर व मंडल महामंत्री के साथ सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके बाद राज्यमंत्री कमलेश ढांडा तीसरी बैठक के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कलायत पहुंची में कलायत मंडल की बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना, मंडल महामंत्री सोनू शर्मा, नवनीत जिला अध्यक्ष राजेश बिढान व राजू कौशिक ने बैठक में पहुंचने पर राज्यमंत्री का स्वागत किया।

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है, वैसे ही हमें हर बूथ पर पहले से कई गुणा ज्यादा मतों से विजयी होना है। कमलेश ढांडा ने कहा कि चलो गांव की ओर कार्यक्रम का मकसद अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ना है। पार्टी की नीतियों से हमें लोगों को अवगत कराने के लिए अपना बूथ छोड़ के साथ-साथ दूसरे बूथ में जाकर लोगों से मिलना है और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे बताना है।