कहा, केवल एयरपोर्ट का नाम भगवान वाल्मीकि के नाम पर रखने से कुछ नहीं होगा
![]() |
| अरविन्द सिंह पारचा |
कैथल,कृष्ण प्रजापति- हरियाणा जनसेना पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द सिंह पारचा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार नामकरण के जरिए एससी बीसी वोट बैंक को लुभाने की चाल चल रही है। डीएससी समाज को उनका हक देने की बजाए इन्ही बातों में उलझाकर टाइम पास करना चाहती है, ऐसा ही अब एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखकर किया जा रहा है परंतु केवल एयरपोर्ट का नाम भगवान वाल्मीकि के नाम पर रखने से कुछ नहीं होगा बल्कि सरकार डीएससी को नौकरियों में लागू करे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता व नेशनल मीडिया दिनभर चर्चा कर रहे हैं कि अयोध्या एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर भगवान वाल्मीकि के नाम पर भारत सरकार करने जा रही है, अब वो दिन नहीं आएंगे कि जनता इनके बहकावे में आ जाए, इससे वाल्मीकि समाज या डीएससी समाज के बच्चों को कोई फायदा नहीं होगा, डीएससी समाज का भविष्य अंधकार मे है। अरविंद पारचा ने कहा कि भाजपा सरकार इतनी ही वाल्मीकि समाज की हितैषी है तो अपने घोषणा-पत्र के मुताबिक हरियाणा में डीएससी क्यों नहीं लागू करती जबकि वाल्मीकि समाज डीएससी मे ही आता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में वाल्मीकि समाज का एक भी मंत्री नहीं बनाया गया और भाजपा द्वारा अपने मंत्रालय में समाज की अनदेखी की गई। पारचा ने कहा कि अगर भाजपा सरकार वाल्मीकि समाज के लिए कुछ करना चाहती है तो हर गरीब छात्रों को मुफ्त शिक्षा देने का काम करे अथवा हरियाणा में डीएससी को नौकारियों मे लागू क्यों नहीं करती, जिससे वाल्मीकि समाज ही नहीं बल्कि पूरे एससी समाज का उत्थान होगा। हजपा के पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि जिस-जिस राज्य में भाजपा सरकार है, वहां गरीब सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह समय पर नहीं मिलती, 15-20 सालों से लगे गरीब कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया, जिससे वे बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सके। उन्होंने कहा कि अगर वाल्मीकि समाज की इतनी चिंता है तो अयोध्या मे भगवान वाल्मीकि का भी भव्य मंदिर निर्माण क्यों नहीं करती सरकार। पिछले दोनों कार्यकाल में वाल्मीकि समाज के लिए कोई घोषणा नहीं की गई जो वाल्मीकि समाज के साथ बहुत बड़ा धोखा है इससे वाल्मीकि समाज अपने आपको ठगा हुआ महसूस करता है, और इसका बदला पूरा डीएससी समाज आने वाले 2024 के चुनावों मे भाजपा को सत्ता से बाहर करके लेगा और हरियाणा जनसेना पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगा।


0 Comments