यात्रा पहुंची गांव करोड़ा, भाणा, कुतबपुर व मुंदड़ी

पूंडरी / कैथल- हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि  विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य बहुआयामी है। जहां-जहां यात्रा पहुंच रही है, वहां पर पात्र लोगों को उनके घर द्वार पर ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस प्रकार से यह यात्रा एक साथ बहुत सारे कार्य लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली यह यात्रा हरियाणा प्रदेश के सभी 6 हजार से भी अधिक गांव में जाएगी।

चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर सोमवार को गांव करोड़ा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद के माध्यम से जहां पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, वही उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जा रही है। यात्रा स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करके लोगों की जांच की जा रही है और मौके पर ही मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना अब रुकने वाला नहीं है। देश की जनता के सहयोग से तेजी से विकसित भारत की ओर कदम बढ़ रहे हैं।