डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2017 में शुरू की गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) का लाभ पूरे देश भर में लगभग 3 करोड़ 60 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओ को 5000 रुपए कि धनराशी का लाभ मिला है। मातृ शक्ति के विकास तथा नारी उत्थान के लिए केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की मनोहर सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। अब तक जिला महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला फरीदाबाद की 47 हज़ार से ज्यादा माताओं व बहनों को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ है।
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि माताओं व बहनों के गर्भ में पल रही हमारी आने वाली पीढ़ी स्वस्थ रहे। हमारी माताओं व बहनों को सही पोषण मिले, सरकार ने इस योजना के माध्यम से यह सुनिश्चित किया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास डॉ मंजू श्योराण ने बताया कि किसी भी परिवार में पहली बार गर्भवती हुई महिला को अच्छा स्वास्थ्य और सही खान-पान देने के लिए सरकार द्वारा 2 किश्तों में सहायता 5000/- रुपए की राशि व दूसरी संतान बेटी पैदा होने पर एक किस्त में 6000/- रुपये की राशि योजना के तहत सीधे महिला के बैंक खाते में प्रदान की जाती है।


0 Comments