सरकारी स्कूलों में नही है सुविधाओं व प्रतिभा की कोई कमी- गगनदीप सिंह 

कैथल,कृष्ण प्रजापति-  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में आज छठी से 8 वीं के बच्चों को साइकिलें व पुस्तकें वितरित की गई। इस अवसर पर गांव के युवा सरपंच गगनदीप सिंह व एसएमसी प्रधान रमेश कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने की। बच्चो को सम्बोधित करते हुए सरपँच गगनदीप सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश के बच्चो को शिक्षित करने का कार्य बखूबी किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार अनेक योजनाएं व सुविधाएं प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में आज कक्षा छठी से 8 वीं के बच्चों के लिए सभी प्रकार की किताबें मुफ्त में उपलब्ध करवा कर सभी बच्चों को पढ़ने का अवसर दिया जा रहा है ताकि बच्चे अपनी पढ़ाई अच्छे तरीके से कर सकें। वहीं स्कूल में दूर से आने वाले बच्चों के लिए सरकार की ओर से साइकिल प्रदान करने की योजना के लाभ से सभी बच्चे दूर-दराज क्षेत्रों से भी स्कूलों में पहुंच रहे हैं। आज बच्चो को साइकिलें भी वितरित की गई। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे बिना फीस, फ्री की किताबो, मिड-डे- मील, गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा मिलने के चलते अब गांव के लोगो का बच्चो को पढ़ाने का रुझान सरकारी स्कूलों की ओर बढ़ रहा है। सरपंच व एसएमसी प्रधान ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी बच्चे अपनी साइकलों व किताबो का सारा वर्ष अच्छे से रख-रखाव करेंगे। सरपंच गगनदीप सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़े-लिखे बच्चे भी आईएएस, आईपीएस, यूपीएससी, एसएससी के प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर सकते हैं। सरकारी विद्यालयों में भी प्रतिभाशाली बच्चे होते हैं। आज बच्चे साइकिलें व किताबें पाकर बहुत खुश हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में पवन शास्त्री, सुखवंत सिंह, सुरेश शास्त्री, सचिन धीमान, भरत चुटानी, मैडम कुसम ने सराहनीय भूमिका निभाई।