सरकारी स्तर पर मनाई जा रही भगत शिरोमणी धन्ना जाट की 609वी जयंती

पानीपत,समालखा,विनोद- आगामी 23 अप्रैल को कैथल जिले के धनौरी गांव में प्रदेश स्तरीय सरकारी स्तर पर मनाई जा रही भगत शिरोमणी धन्ना जाट की 609 वी जयंती के समारोह के लिए समालखा स्थित ताऊ देवीलाल कालेज में बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व  सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो हरियाणा सरकार के चैयरमैन सुभाष बराला ने कालेज में पहुंची भारी जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की हरियाणा सरकार भगत शिरोमणी धन्ना जाट जी की जयंती सरकारी स्तर पर मना रही है तथा जयंती समारोह में मुख्य अथिति मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे।


सुभाष बराला ने कहा की जब जब भी धर्म पर संकट आता है तब तब कोई न कोई महापुरुष जन्म लेते है। उन्होंने कहा की जब हमारे सनातन समाज के गौरव व संस्कृति पर हमले हो रहे थे, तब संत रविदास ,संत कबीर तथा भगत धन्ना जाट जी ने अवतरित हो समाज व संस्कृति की रक्षा की ।

यहां विवेकानंद जैसे सन्यासी हुए है जिन्होंने भारत की संस्कृति को पूरे विश्व गौरव दिलाने का काम किया और भगत शिरोमणी धन्ना जाट जी भी उसी संस्कृति को आगे ले जाने  वाले संत थे । बराला ने कहा की भगत शिरोमणी धन्ना जाट जी ने काशी में ही संत रामानन्द से शिक्षा ग्रहण की। उनकी जयंती समरसता का सन्देश देती है।।

बराला ने कहा की भगत शिरोमणी धन्ना जाट जी आस्था व विश्वाश की पराकाष्ठा के अनुपम उदाहरण है, उनके द्वारा लगाए गए भोग को भगवान स्वंय ग्रहण करते थे। तुंबे के बीज से मोती निकलने तथा भगवान द्वारा उनके खेत में हल चलाने का भी ज़िक्र भी उन्होंने किया। बराला ने कहा की जहां केन्द्र व राज्य सरकार विकास के नए नए आयाम गढ़ रही है वहीं राष्ट्र के गौरव व संस्कृति के संवर्धन को पूरी ताकत से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा एक-हरियाणवी एक के ध्येय की लेकर चल रहे है। मुख्यमंत्री समाज में भाईचारा व सद्भवाना बढ़ाने के प्रति कृत-संकल्पित है।

सांसद संजय भाटिया ने कहा की धन्ना जाट जी का जीवन ये दर्शाता है की विश्वास से तो पत्थर भी तैर जाते है। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने पुरे शासनकाल में चंद लोगों को महिमा मंडित किया है,अब मोदी व मनोहर सरकार सभी महापुरुषों को सम्मान दे रही है।

सांसद कृष्णा लाल पवार ने कहा की महापुरुष सभी समाज के होते है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक महिपाल ढांडा ने कहा की भगत शिरोमणी धन्ना जाट जी के साथ सर्वसमाज चला था, आज उनकी जयंती पर भी सर्व-समाज एकजुट है।

जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि पानीपत से हजारों की तादाद में लोग जयंती समारोह में पहुंचेंगे ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर रणदीप घनगस विशेष तौर पर मौजूद रहे।

बैठक को मास्टर दलीप, धर्मपाल जागलान, राममेहर मालिक, बजिंदर आटा,सुभाष कुहाड़ कृष्ण आर्य मालिक आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन जिला भाजपा महामंत्री कृष्ण छौकर किवाणा ने किया।  

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख तथा करनाल लोकसभा निगरानी समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र सलूजा,महावीर दहिया, राजकुमार काली रमना, गजेन्द्र सलूजा  , विधु रावल, संजय छोकर,रविंद्र भाटिया,सुलेख डिडवाडा, विनोद छोकर,जगदीश कलिरामन, सुनील परदाना, रविंद्र तुषामद, रविंदर पांचाल,मनजीत दिकादला, विक्रांत काकड़,कुलदीप जांगड़ा, रविंदर छोकर, प्रेम राठी, हरेंद्र मलिक, ऋषि पाल रावल,रामभटेरी रावल,देव मलिक, अमित राणा आदि मोजूद रहे।