कुंडली में ग्रह दोष होने से व्यक्ति की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। भाग्य का साथ नहीं मिलता है। ऐसी परिस्थिति में ग्रह दोष को खत्म करने के लिए कुछ ज्योतिष उपाय किए जाते हैं। ग्रह दोषों को दूर करने के लिए कुंडली का अध्ययन करना जरूरी होता है। लेकिन कई बार बिना कुंडली देखें ही कुछ उपाय किए जा सकते हैं।
हर महीने की पूर्णिमा की रात को चंद्रदेव को जल चढ़ाने से कुंडली में चंद्रमा के दोष दूर हो जाता है।
अमावस्या तिथि आए तो पीपल की पूजा करें। इस उपाय से कुंडली में मौजूद शनि, राहु-केतु के दोष दूर होते हैं।
शिवलिंग पर जल और दूध को तांबे के पात्र में मिलाकर चढ़ाने से कुंडली दोष समाप्त हो जाते हैं।